फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिन में धूप से राहत, शाम होते ही ठंडी हवाओं से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
इलिया क्षेत्र में छाया कोहरा। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह से शाम तक धूप निकलने के चलते मंगलवार को मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब दोगुने का अंतर दिखा। जिले का अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। दिन में समय से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत तो मिली लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

बीते एक और दो जनवरी को धूप निकलने के बाद लगातार तीन दिन तक सुबह कोहरा और दिन में शीतलहर से लोग परेशान रहे। डी पछुआ हवा चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ों से आ रही करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाए रखा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आसमान साफ हुआ है। बादलों के गायब होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने से अगले दो दिनों के बाद पारा कुछ ऊपर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें