फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंगलों की सुरक्षा पर संकट गहराया, 22 वनरक्षक और 3 दरोगा के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चंदौली जिले का विशाल वनांचल क्षेत्र नौगढ़, जयमोहनी, मझगाई और आंशिक चंदप्रभा रेंज इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। तीन प्रमुख रेंज होने के बावजूद विभाग कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। स्वीकृत पदों की तुलना में 22 वनरक्षक और 3 वन दरोगा के पद रिक्त होने से जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। जब से जिला बना है तभी से इन पदों पर भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन

नौगढ़ रेंज में कुल 14 बीट और 4 सेक्शन मौजूद हैं, लेकिन यहां सिर्फ 5 वन दरोगा और 2 वनरक्षक तैनात हैं। मानकों के अनुसार प्रत्येक बीट पर एक वनरक्षक और प्रत्येक सेक्शन पर एक वन दरोगा होना चाहिए, लेकिन मौजूदा संख्या न्यूनतम जरूरत से भी काफी कम है। जयमोहनी रेंज में 12 बीट और 4 सेक्शन हैं, जबकि तैनाती मात्र 4 वन दरोगा और 6 वनरक्षकों की है। जंगल के घने और पहाड़ी होने के कारण यहां सुरक्षा और निगरानी की चुनौती और अधिक बड़ी है। मझगाई रेंज में 8 बीट और 4 सेक्शन हैं, लेकिन यहां कर्मचारियों की स्थिति सबसे खराब है। केवल 1 वन दरोगा और 4 वनरक्षक पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी का सीधा फायदा अतिक्रमणकारियों और अवैध कटान करने वालों को मिल रहा है।
कर्मचारियों की कमी गंभीर समस्या है। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही वनरक्षक और वन दरोगा की संख्या बढ़ाई जाएगी। -वरुण सिंह, क्षेत्रीय उपवनाधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें