फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंचमुखी हनुमान मंदिर की जल्द होगी प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में गंगा तट स्थित गणेश मंदिर के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर का ढांचा करीब 75 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में गुंबद को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण का कार्य पांडेय परिवार के सदस्य एवं वर्तमान में संत राम शरण दास (पूर्व नाम रवि शंकर पांडेय) की देखरेख में हो रहा है। इससे पूर्व भी उन्होंने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय देते हुए गणेश मंदिर में लगभग दो लाख रुपये की लागत से मार्बल लगवाया था। गंगा घाट पर हनुमान मंदिर की कमी को देखते हुए महाराज ने प्रभु की प्रेरणा से इस भव्य मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें