फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देर से खुलकर समय से पहले बंद हो जाता है कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
धानापुर के मड़ई कंपोजिट विद्यालय में लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। विकासखंड के त्रिभुवनपुर ग्रामसभा का मड़ई स्थित कंपोजिट विद्यालय इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। छात्रों व अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय निर्धारित समय से काफी देर से खुलता है और समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को लगभग ढाई बजे ही विद्यालय बंद कर दिया गया था। उस समय विद्यालय परिसर में न तो कोई शिक्षक मौजूद थे और न ही कोई छात्र। बताया जाता है कि यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि विद्यालय प्रतिदिन देर से खुलता है और समय से पहले बंद कर दिया जाता है। यह विद्यालय बस्ती के समीप बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था लेकिन शिक्षकों के कथित मनमाने रवैये के चलते विद्यालय का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें