पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव रामनगर मार्ग पर कटेसर गांव के समीप पैसे के विवाद में मंगलवार की शाम तीन व्यक्तियों ने चितईपुर वाराणसी निवासी अमर कुमार विश्वकर्मा की स्कूटी छीन ली। अमर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने स्कूटी वापस कराई।
मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम सूचना मिली कि पड़ाव- रामनगर मार्ग पर कटेसर के समीप एक व्यक्ति की स्कूटी तीन लोगों ने छीन ली है। जांच में पता चला कि अमर विश्वकर्मा से कुछ लोगों का पैसे को लेकर विवाद पहले से चला रहा है। इसी के चलते वे बाइक लेकर गए थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ले जाने वालों ने स्कूटी अमर को वापस कर दी।