फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में फरियादी कम

Wed, 16 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना की वजह से तीन माह तक ठप रहने के बाद  मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में  तीनों तहसीलों में कुल 32 फरियादी आए।
विज्ञापन


डीएम और एसपी के अनुपस्थिति में  आयोजित तहसील दिवस में कुल बीस मामले आए। इसमें मात्र दस का निस्तारण किया  गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को जांच के लिए रख दिया गया।


चंदौली संवाददाता के अनुसार मुख्यालय  स्थित सदर तहसील सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय  तहसील दिवस का आयोजन  किया गया। जिसमें जनपदस्तरीय अधिकारियों ने जन  समस्याओं को सुना और इसके  निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश  दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मात्र 11  प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें एक का मौके पर  निस्तारण किया गया। वहीं शेष को  निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों के  सिपुर्द कर दिया गया। पंचायत  चुनाव के बाद यह पहला तहसील दिवस रहा,  जिसमें फरियादियों की कमी रही।

इस  अवसर पर सीडीओ एमपी सिंह ने कहा  कि तहसील दिवस में पड़ने वाले प्रार्थना  पत्रों को संबंधित अधिकारी गंभीरता  से लेते हुए निस्तारण प्राथमिकता के  आधार पर कराएं।

सभी अधिकारियों का यह  दायित्व बनता है कि जनता की जो भी  समस्याएं हैं, उसका निस्तारण जल्द से  जल्द कराया जाना सुनिश्चित करें,  जिससे लोगों को समस्याओं से निजात मिल  सके।

कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण  से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को  संज्ञान में लेते हुए अधिकारी मौके पर  जाकर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित  करें।   इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही  बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 इस अवसर पर  एएसपी जियालाल यादव, सीएमओ डा. आरएन  सिंह, एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सीओ सदर  प्रमोद कुमार यादव, सदर कोतवाल  साजिद सिद्दीकी समेत जिला स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।


सकलडीहा संवाददाता  के अनुसार डीएम के निर्देश पर  मंगलवार को आयोजित तहसील तहसील दिवस में तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा के  नेतृत्व में फरियादियों की समस्याएं सुनी गयी। यहां मात्र पांच प्रार्थना  पत्र आए। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।  अधिकांश अधिकारियों  की कुर्सी खाली  रही।


इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर बीईओ अमित  दूबे, पूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह, बीडीओ चहनियां आंनद कुमार, कोतवाल अवधेश  सिंह आदि उपस्थित रहे।


चकिया संवाददाता के अनुसार  स्थानीय तहसील सभागार  में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार  मिश्रा के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मात्र16  फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। अधिकारियों ने तीन प्रार्थना पत्रों का  निवारण मौके पर ही कर दिया।
तहसील दिवस में जमीन    विवाद का मामला छाया रहा ।
 इस दौरान तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, एसडीओ विद्युत  गोपाल  सिंह, सीडीपीओ सुरेश गुप्ता            आदि     प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें