फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कम्युनिस्ट पार्टी ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने महिला उत्पीड़न पर रोक लगाने सहित तीन सूत्री मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांगों से संबंधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ता मां काली मंदिर परिसर से लाल झंडे के साथ इकट्ठा हुए। जुलूस निकाल कर ब्लॉक तिराहा सहदुल्लापुर होते हुए गांधी पार्क में पहुंचे। यहां सभा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीड़न की घटनाएं घट रही हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को को सौं।
विज्ञापन

इस दौरान परमानंद, शंभूनाथ यादव, लालमनी विश्वकर्मा, लालचंद सिंह, रामनिवास पांडेय, महानंद, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें