फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार, शूटरों की हुई पहचान; जानें मामला

Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

कुछ दिन पहले घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टीवीएस, अपाचे बाइक और काले रंग की हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर माधोपुर सिलौटा ताल में सड़क के किनारे लावारिश हाल में पड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त मेंआरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के धानापुर में बीते एक मई को राजकुमार यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में अहिकौरा (ओड़वला) निवासी मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू को बुधवार को धानापुर थाने के रमरजा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी शूटर आरोपी मनोज के घर पहुंचे थे। यहां बाइक छोड़ भाग गए। पूछताछ में तीन आरोपियों की पहचान उजागर हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

उन्होंने बताया कि धानापुर में बस स्टैंड के पास एक मई को राजकुमार यादव ऊर्फ मुट्टून यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तहरीर के आधार पर धानापुर पुलिस गोपाल सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बताया गया कि जांच में पता चला कि आरोपी पहले से ही मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर आना जाना था। घटना के बाद दोनों बाइक मनोज त्रिपाठी उर्फ गप्पू के घर पर ले जाई गई। बदमाश बाइक को मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी कर पिछले दरवाजे से निकलकर चले गए।

एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह निवासी महुअरकला थाना बलुआ, गोपाल सिंह निवासी ग्राम बूढ़ेपुर थाना धानापुर, विशाल पासी निवासी सिहोरी थाना नंदगंज जिला गाजीपुर का नाम सामने आया है। घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें