चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक आवेदन में राज्य महिला आयोग सदस्य के सामने दोनों पक्ष प्रस्तुत हुए। सुलह समझौता कराकर वादिनी अपने पति के साथ अपने ससुराल चली गई है।
प्राप्त शिकायती आवेदन पत्रों में से एक प्रकरण न्यायालय से संबंधित था। बाकी शिकायतों को निपटारे के लिए आयोग की सदस्य ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंप दिया। इस दौरान एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ राजीव सिसोदिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।