छात्रा को पुरस्कार देते प्रो. कांति कुमार।
वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर चकिया तथा चंद्रप्रभा रेंज के तत्वावधान में दो अलग-अलग स्थानों पर संगोष्ठी के साथ-साथ बच्चों की चित्रकला, वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
चकिया रेंज के द्वारा स्थानीय वन विश्राम गृह में संगोष्ठी हुई। जिसमें चकिया रेंजर ताराशंकर यादव ने कहा कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए आम जनता में जागरूकता होना अति आवश्यक हैं। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के बीच आयोजित जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में संतोष सिंह प्रथम, संध्या गुप्ता द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कशिश राय प्रथम, शाल्वी पांडेय ने द्वितीय तथा अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा ने प्रथम, पायल चौरसिया ने द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अखिलेश चौबे, संतोष कुमार, इमरान खान, मुश्ताक खान, फिरोज गांधी आदि उपस्थित रहे। चन्द्रप्रभा रेंज द्वारा नगर में स्थित न्यू इक्रा माडल स्कूल में संगोष्ठी के अलावा वाद-विवाद तथा चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर बहादुर ने कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि वन्य जीव प्रकृति में संतुलन कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शिव प्रकाश पाल प्रथम, श्रवण विश्वकर्मा द्वितीय तथा सौरभ सिंह तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्रवण प्रथम, रोजी द्वितीय तथा नेहा राय तृतीय रही। इस अवसर पर आनंद दुबे, एसके शैलेष, संतोष राय, अनिता शर्मा, जमुना सिंह, विकास सिंह, नूरजहां आदि उपस्थित रहे।