फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 11 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जगह जगह गोष्ठियां हुईं। इसमें मानवाधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


नगर में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नारों के माध्यम से बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। गोष्ठियों में लोगों को उनके अधिकार बताए गए। बताया गया कि जागरूकता से ही मानवाधिकार हनन पर रोक लग सकेगी।
पहल सोशल आर्गनाइजेशन और स्टूडेंट पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों ने नगर के मैनाताली स्थित स्कूल प्रांगण से जुलूस निकाला। जुलूस कैथापुर, मवई सहित अन्य इलाकों के मलिन बस्तियों मेें गया।
विज्ञापन


 रैली की शुरुआत यूको बैंक स्थानीय शाखा के मैनेजर  शेवंतिका ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली वार्डों का भ्रमण करने के बाद सुभाष पार्क में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई।

इस दौरान स्टूडेंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानवाधिकार हनन के मामलों पर चर्चा की। जुलूस में शामिल छात्र विशेष स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे।

बाद में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर दृष्टि, अवंतिका, प्रांजल, सागर, जीवेश, अंकुर, विशाल, राजीव श्रीवास्तव, जावेद आलम, राकेश यादव, नरायन यादव, आशीष, संदीप कुमार, पंकज सिंह, गोपाल, दीपेन्द्र, शिल्पा मिश्र, इकबाल, डा. विष्णु आनंद, डा. सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।


इसी तरह श्रीरामजानकी कामगार विद्यालय में आतंकवाद और सत्ता की संवेदनहीनता : मानवाधिकार के लिए चुनौती विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि  आतंकी गतिविधियां और सत्ता प्रतिष्ठानों की ओर से आम जन की उपेक्षा एवं संवेदनहीनता मानवाधिकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं।

 गोष्ठी में तिकलधारी बिंद, इंद्रजीत शर्मा, सुदामा यादव, सुरेश यादव, रामनिहोर भारती, जहीर अहमद, शमीम मिल्की, बुद्धिराम पांडेय आदि रहे।

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पूर्व तहसीलदार सुकरमा प्रसाद विश्वकर्मा ने  अधिकारियों कर्मचारियों को मानवाधिकार के अनुपालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


 इस मौके पर  वीरेंद्र कुमार रॉय , भरत लाल श्रीवास्तव, रमाकांत पांडेय, रोहित कुमार सिंह, राधेश्याम, अवधेश लाल, अब्दुल, जफ़र  अहमद, राजेंद्र प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, दीनदयाल, इकरामुद्दीन, बिहारी यादव, गुरुप्रसाद, जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें