फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों से सफर करने वाले लोग  परिचालन की वास्तविक स्थिति  जानकर ही घर से निकलें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन


 दरअसल उत्तर भारत में पड़  रहे कोहरे के चलते ट्रेनों का  परिचालन  अव्यवस्थित होता जा रहा है। कहीं-कहीं ट्रेनें  निरस्त भी कर दी गई हैं। गुरुवार को अमृतसर से हावड़ा जाने  वाली 13006 डाउन पंजाब मेल अमृतसर से नहीं चलेगी। इसकी वजह से शुक्रवार को  यह ट्रेन मुगलसराय से होकर हावड़ा नहीं जाएगी।


इसी तरह अव्यवस्थित परिचालन के चलते ही शुक्रवार को मुगलसराय और वाराणसी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

गुरुवार को सर्वाधिक विलंब से चलने वाली ट्रेनों में भागलपुर  अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े पंद्रह घंटे रही, जो शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे तक मुगलसराय पहुंचेगी। इस ट्रेन का गुरुवार को मुगलसराय पहुंचने का समय रात करीब पौने 11 बजे है।
विज्ञापन



 कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन पूरी  तरह प्रभावित हो गया है। इस कारण गुरुवार को डाउन कालका मेल तीन घंटे  विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई।

वहीं डाउन की ओर जाने वाली सीमांचल  एक्सप्रेस छह घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार कोलकाता  एक्सप्रेस साढ़े चौदह घंटे, नई दिल्ली-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली पूरी  पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, दिल्ली डिब्रूगढ़ टाउन बह्मपुत्र मेल  साढ़े छह घंटे विलंब से आकर गंतव्य को रवाना हुई।

 इसी तरह अप की ओर जाने वाली  ट्रेनों में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, गुवाहाटी नई दिल्ली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, कोलकाता आनंद विहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे  समेत तीन दर्जन से अधिक गाड़ियां एक से दस घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य तक  रवाना हुईं।
विज्ञापन



उधर स्टेशन परिसर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को जहां असुविधाएं हुई, वहीं यात्री हाल और प्लेटफार्मों पर गंतव्य को जाने वाले  यात्री भी ठिठुरते नजर आए। दूसरी तरफ इस संबंध में डीआरएम विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनों के विलंबित होने की स्थिति आरंभिक स्टेशन से      ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें