धानापुर। थानाक्षेत्र के धरांव गांव स्थित एक बगीचे में रविवार को दोपहर लगभग एक बजे कोल्ड ड्रिंक के व्यापारी के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला प्रकाश में आया है।
पारी धरांव गांव निवासी धर्मेंद्र चौरसिया अपनी बाइक से बकाया वसूली पर निकले थे। ले सैफपुर एक दुकानदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में धरांव गांव के बगीचे में पहुंचे ही थे कि एक बाइक से तीन युवक पहुंचे और उन्हें रोक लिए। तीनों युवक उनकी सोने की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट कर चेन छीनकर नेकनामपुर की तरफ भाग गए। भुक्तभोगी ने एक युवक को पहचान लिया। धर्मेंद्र ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार गुप्ता ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। मामले की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।