फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जेल से एक महीने पहले छूटकर आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के उरगांव (जलालपुर) गांव के बाहर बुधवार की सुबह गांव के युवक राजवंश का शव पेड़ से लटकता मिला। राजवंश गांजा बेचने के आरोप मेें जेल गया था और एक महीने पहले ही छूटकर आया था। उसके भाई यशवंत ने बताया कि छूटकर आने पर भांग की दुकान पर काम करने लगा। इसी दौरान उसपर गांजा बेचने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक के भाई ने दुकानदार शिवम सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अलियार पासवान का पुत्र राजवंश (25) चंदौली मझवार स्थित शिवम सिंह की भांग की दुकान पर काम करता था। परिवार वालों के अनुसार मंगलवार को भी वह दुकान पर गया था लेकिन पूरी रात नहीं लौटा। इससे परिवार वाले चिंतित थे और खोजबीन में जुटे थे। इस बीच बुधवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से राजवंश का शव लटकता मिला। सूचना पर परिवार वालों के साथ धरौली चौकी और सैयदराजा थाना पुलिस भी पहुंच गई।
परिवार वालों ने राजवंश की हत्या कर शव को पेड़ के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजवंश के बड़े भाई यशवंत ने दुकानदार शिवम सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

दो लोगों ने कॉल करके बुलाया उसके बाद राजवंश घर नहीं आया
राजवंश के भाई यशवंत ने बताया कि उस पर गांजा बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। मंगलवार को दो लोगों ने कॉल कर उसे बुलाया था। इसके बाद वह घर से गया था लेकिन पूरी रात वह नहीं लौटा। सुबह उसका पेड़ से लटकता शव मिला है।

दो वर्ष की एक बेटी, पत्नी है गर्भवती
राजवंश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर राजवंश था। तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और दो वर्ष की उसकी एक बेटी है। वर्तमान में उसकी पत्नी रूक्मीना गर्भवती है और अस्पताल में भर्ती है। मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल था। राजवंश की मौत के बाद चंदौली में पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ रही। चकिया के पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र कुमार, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर आदि मौजूद है।
जमीन पर घुटने के बल बैठा मिला शव, शक गहराया
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि कोई आत्महत्या करता तो उसका शव लटकता। राजवंश जमीन पर पूरी तरह से बैठा हुआ था। उसके गले में लंबा कपड़ा ऊंचे पेड़ पर बंधा था। उस पेड़ की डाली भी पतली है जिसपर कोई चढ़ नहीं सकता। अगर चढ़ भी जाए तो कपड़ा नहीं बांध सकता। इससे और शक गहराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें