फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अगले वर्ष तक बदल जाएगी चंदौली मझवार स्टेशन की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले वर्ष तक जिला मुख्यालय पर स्थित रेलवे स्टेशन बदला नजर आएगा। 21 करोड़ की लागत से चंदौली मझवार स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे के अनुसार इसी वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पीडीडीयू रेल मंडल के 15 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 15 स्टेशनों का चयन अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत किया गया है। इसमें चंदौली मझवार स्टेशन शामिल है। 7 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया था। इसके तहत जिला मुख्यालय पर स्थित चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन की सूरत 21.70 करोड़ से होना था। वर्तमान में स्टेशन के विकास का कार्य 60 से 70 प्रतिशत तक हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। स्टेशन पुनर्विकास के क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर 299 करोड़, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन 13 करोड़, करोड़ की लागत से काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें