सैयदराजा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील स् ़िने बरहनी मंडल के भतीजा व महारानी गांव में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताया।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रपत्र का वितरण भी लोगों के बीच किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से ग़रीब व मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को किसी तरह की कोई भी समस्या होने पर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर बरहनी मंडल अध्यक्ष संतोष बिंद, कक्कू सिंह, सुमंत राय, सुनील तिवारी, गिरधारी, सोनू आदि मौजूद रहे।
वहीं अभियान के तहत बरहनी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो, सात व आठ में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होने लोगों के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रपत्र का वितरण भी किया। कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर जल कल्याणकारी कार्य कर रही है। इस मौके पर सभासद नामवर प्रसाद, मीना सिंह, नागा वर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे।