फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजुपर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से कम्हारी गांव निवासी वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर देर रात को शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी जियूत यादव की पत्नी बसंती देवी (62) सब्जी खरीदने के लिये घर से चतुर्भुजपुर कस्बा में गई थी। बाजार जाते समय रास्ते में रेलवे ट्रैक पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन वृद्धा का शव घर ले आए और देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत वृद्धा को दो पुत्र जयराम यादव और रामजी यादव है। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर परिजनों ने किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें