फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: समर स्पेशल की एसी खराब, नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सहरसा से मुंबई जा रही अप सहरसा मुंबई समर स्पेशल ट्रेन में एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की सुबह पीडीडीयू जंक्शन पर हंगामा किया। इंजीनियरों के प्रयास से एसी ठीक होने पर ढाई घंटे बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन

समर स्पेशल शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या आठ पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही बी-1 कोच के यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बीच ट्रेन निर्धारित समय तक ठहराव के बाद खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए। ट्रेन से प्लेटफाॅर्म पर उतर कर हंगामा करने लगे। यात्रियों के हंगामे को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही विभागीय अधिकारी पहुंच गए। यात्री ट्रेन का कोच बदलने की मांग करने लगे। यात्रियों का कहना था कि सहरसा से ही एसी नहीं चल रही है। इसकी शिकायत लगातार की जा रही है। उधर, हंगामे की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्रा, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि पहुंच गए। इंजीनियरों के काफी प्रयास के बाद कोच का एसी ठीक हुआ। इस बीच ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर रुकी रही। एसी ठीक होने पर दोपहर एक बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि एसी खराब होने से ट्रेन ढाई घंटे रुकी रही। एसी ठीक होने पर ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें