फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : गणित और ईवीएस के सवालों ने बढ़ाई चुनौती

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच समाप्त हुई। तीसरे दिन परीक्षा में 4641 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 471 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया हिंदी का प्रश्नपत्र आसान रहा, जबकि गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न हल करने में सिर चकरा गया।
विज्ञापन

जिले के 12 केंद्रों पर तीन दिन से चल रहे यूपीटीईटी परीक्षा में शनिवार को एक ही पाली में परीक्षा थी। परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थी व अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी। सुबह सात बजे से ही केंद्रों में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ।
परीक्षा के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट तथा सचल दल लगातार केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे। वहीं पुलिस बल संदिग्ध व्यक्तियों को जांच के बाद परीक्षा केंद्रों से दूर कर रही थी। अंतिम दिन परीक्षा में पंजीकृत 5,112 अभ्यर्थियों में 4,641 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 471 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें