फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 48 फीट के बाद अब 98 फीट तक पैमाइश सड़क चौड़ीकरण ने फिर बढ़ाई धड़कन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में धर्मशाला रोड के समीप सड़क की नापी करते पीडब्लूडी के अ​धिकारी, कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर एक बार फिर पीडीडीयू नगर के व्यापारियों और भवन स्वामियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शनिवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने जीटी रोड पर सड़क के डिवाइडर से दोनों ओर 30-30 मीटर (करीब 98.42 फीट) तक पैमाइश का काम शुरू कराया। टीम के हाथों में फीता और सर्वे उपकरण देख हड़कंप मच गया। अपनी दुकानों और मकानों के भविष्य को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान डिवाइडर से लगभग 48 फीट तक भवनों पर निशान लगाकर तोड़फोड़ की गई थी।
उस समय कई दुकानों और भवनों का हिस्सा हटाया गया था। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की मरम्मत और पुनर्निर्माण शुरू कर दिया था। लेकिन अब 30-30 मीटर तक दोबारा नापी होने से लोगों में यह आशंका गहरा गई है कि कहीं फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई न करनी पड़े। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने धर्मशाला गली में अंदर तक नापी की। 98 फीट से ज्यादा नापी होने के बाद से नगर में एक बार फिर से व्यापारियों में हलचल शुरू हो गई है।
हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा सीमांकन: लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित कुछ लोगों ने मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायालय के निर्देश के बाद शासन स्तर से सीमांकन कराने का आदेश मिला है। इसी के तहत विभागीय टीम पीडीडीयू नगर पहुंची है और सड़क के मध्य बिंदु (डिवाइडर) से दोनों ओर 30-30 मीटर तक विभागीय भूमि का सीमांकन कर रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सीमांकन पूरा होने के बाद प्रभावित दुकानदारों, भवन स्वामियों और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित लोग न्यायालय में अपना पक्ष रख सकेंगे। न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें