फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दस साल पहले पिता और अब बेटे की ट्रेन से कटकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के मुस्लिम महाल निवासी रेलकर्मी अनवर अली उर्फ पिंटू (40) की मंगलवार की सुबह वाराणसी में ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दस साल पहले अनवर के पिता मोहम्मद शमी की भी वाराणसी में ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के मुस्लिम महाल निवासी अनवर अली उर्फ पिंटू वाराणसी में रेलवे में की मैन के पद पर तैनात थे। वे रमजान में सुबह सहरी के बाद ड्यूटी के लिए निकले थे। सुबह छह बजे रेललाइन पर काम करते समय बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अनवर की मौके पर ही मौत हो गई। अनवर की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और मुहल्ले के लोग वाराणसी रवाना हो गए। अनवर के पिता भी वाराणसी में रेलवे में की मैन के पद पर तैनात थे। दस साल पहले कार्य के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। पिता की जगह अनवर की नौकरी लगी थी। अनवर की मां कैमरूननिशा बेटे की मौत की सूचना के बाद गुमशुम हो गईं। पत्नी गमा खातून रो-रोकर बेहाल हैं। अनवर की पहली पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। पांच साल के बेटे रेहान और 10 साल की बेटी फलक भी परिवार के लोगों को रोते देख कर रो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें