फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 76 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर 76 बोतल देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ट्रेन से शराब बिहार ले जाने की तैयारी में था। बरामद 15.2 लीटर शराब की कीमत 4332 रुपये है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए स्टेशन पर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की देर शाम प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर एक युवक दिखा। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 76 बोतल देसी शराब बरामद हुआ। बरामद 15.2 लीटर शराब की कीमत 4332 रुपये है। गिरफ्तार सुशील कुमार बिहार के सुपौल जिले का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें