मोहनिया। बिहार- यूपी बार्डर स्थित एनएच दो पर मंगलवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को उमस भरी गर्मी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच पर बिहार बार्डर स्थित खजुरा पर लगे जाम के चलते वाहनों की कतार दस किलोमीटर दूर दुर्गावती लगी रही।
दरअसल बिहार- यूपी बार्डर पर कर्मनाशा नदी पर नव निर्मित स्टील ब्रिज से ओवर लोड वाहनों के गुजरने के चलते एनएचएआई के अधिकारियों ने कैमूर व रोहतार के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ओवर लोड बालू लदे वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग की थी। जिसपर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा पर अधिकारियों की तैनाती कर वाहनों को वाहनों के वजन के बाद ही जाने दिया जा रहा है। इसके चलते यूपी की ओर जाने वाले लेन में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अंडर लोड वाहनों को स्टील पुल से गुजारा जा रहा है। मंगलवार को दिनभर एनएच दो पर बिहार-यूपी बार्डर पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।