फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर सो रहे वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
चंदौली के चहनियां स्थित सेवईके पुरा गांव में वृद्ध की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हेमंत - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चहनियां । बलुुआ थाने के सेवइ के पूरा गांव में सोमवार की रात भट्टे पर सो रहे मुंशी सरजू यादव ( 62 ) की ईंट से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। घर वालों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ और बलुआ इंस्पेक्टर पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। मौके से खून से सनी तीन ईंटें भी बरामद हुई हैं। वृद्ध की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के रसाय रसूलपुर ग्राम पंचायत के सेवई के पूरा गांव में रणजीत सिंह उर्फ सोनू के ईंट भट्ठे पर गांव निवासी सरजू यादव 15 वर्षों से काम कर रहे थे। रोजाना की तरह सोमवार की देर शाम भोजन करके सरजू भट्ठे पर सोने चले गए। सुबह जब सरजू घर नहीं पहुंचे तो पुत्र बलवंत यादव उन्हें जगाने भट्ठे पर पहुंचा। यहां सरजू यादव का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही तीन ईंटें भी पड़ी थीं। सूचना पर पहुंचे बलुआ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फिर एसपी हेमंत कुटियाल, एडिशनल एसपी प्रेमचंद, सीओ भुनेश्वर चिकारा पहुंचे और परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घटना से पत्नी जगवंती देवी, पुत्र बलवंत, बहु संजू देवी और घर के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या की गई है। मौके से हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलाया किया जाएगा।
- हेमंत कुटियाल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें