पीडीडीयू नगर। जिले में चार दिनों से कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को धूप निकलने से राहत महसूस की। सुबह नौ बजे धूप खिली तो कोहरा छंट गया और हवा की गति भी धीमी रही। इससे जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर बरकरार रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इसके बाद सुबह नौ बजे धूप निकल आई। हालांकि कुछ देर तक बादल भी छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई। वहीं, हवा की रफ्तार घटकर सात किमीटर प्रति घंटा हो गई, जिस कारण शीतलहर से ठिठुर रहे लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, धूप निकलने से सड़कों और बाजारों चहल-पहल बढ़ी गई। इससे जिले का अधिकतम तापमान 16 से बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर बना रहा। हालांकि सूर्यास्त होते ही फिर से तेज गलन शुरू हो गई और लोग घरों में दुबक गए।
कोट-
शनिवार तक मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं, रविवार को फिर मौसम सबदल सकता है और बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग