फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 के बाद गूंजेगी शहनाई, इस वर्ष 69 शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। खरमास समाप्त होते ही 15 जनवरी के बाद से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस साल कुल 69 शुभ मुहूर्त रहेंगे। फरवरी में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। मार्च से सितंबर के बीच चार ग्रहण भी पड़ेंगे।
विज्ञापन

पांच साल बाद इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी।
नगर के पं. संतोष तिवारी ने बताया 15 जनवरी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस महीने 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च में होलाष्टक और खरमास लगने के कारण 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।
उसके बाद अप्रैल, मई और नौ जून तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे। फिर चार महीने के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे, जिस कारण विवाह आदि नहीं होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद फिर से शहनाई की गूंज शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें