फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वनी-भावना का राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए चयन

Sun, 01 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। इस दौरान तेजस्वनी और भावना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन



एसोसिएशन के सचिव अल्ताब खान ने बताया कि बालिका वर्ग के सोलह किलो भार वर्ग में तेजस्वनी कुमारी स्वर्ण पदक, 24 किलो भार वर्ग में निकिता ने कांस्य पदक, 26 किलो में भावना कुमारी स्वर्ण पदक, बालक वर्ग के 21 किलो भार वर्ग में राहुल यादव रजत, 23 किलो भार वर्ग में रोशन चौहान, 27 किलो में धीरज चौहान रजत पदक, 32 किलो में प्रशांत कुमार गौरव कांस्य पदक हासिल की।
विज्ञापन


 स्वर्ण पदक हासिल करने वाली तेजस्वनी और भावना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

 वे चार से सात नवंबर तक ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से  जिला स्पोट्स काम्पलैक्स विलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन


 विजयी खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनका स्वागत किया गया।  टीम के कोच शरद प्रताप राव व सुषमा सिंह जबकि टीम मैनेजर अनिल राय रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें