फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर 11 मामले सुलझाए

Wed, 20 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में बारिश के बावजूद फरियादियों की भीड़ जुटी। हालांकि निस्तारण की गति अत्यंत धीमी रही। तीनों तहसीलों में 101 प्रार्थना पत्र पड़े।
विज्ञापन


इसमें मात्र11 का निस्तारण किया गया। अन्य सभी मामलों को जांच पड़ताल के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर दिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सकलडीहा कोतवाली में तहसील दिवस आयोजित हुआ।


सकलडीहा तहसील सभागार में सर्वाधिक शिकायत विवाद  से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस, बिजली, हैंडपंप, पेंशन, किसानों की समस्याएं भी रहीं। दो बजे तक चले तहसील दिवस में 50 प्रार्थना पत्र पड़े।
विज्ञापन


 इसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसील दिवस में चकबंदी के चार अधिकारी अनुपस्थित रहे।


डीएम ने इनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। डीएम ने अधिकारियों को तहसील दिवस में पड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने और त्वरित, सही निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी जियालाल, डीएफओ मनोज  सोनकर, तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम सदर गिरीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 42 प्रार्थना पत्र पड़े।

 इसमें राजस्व से संबंधित आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

शेष वाद को संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया। चकिया ः तहसील परिसर के सभागार में एसडीएम अनिल कुमार मिश्र की देख रेख में तहसील दिवस आयोजित हुआ।

इस दौरान कुल नौ प्रार्थना पत्र पड़े लेकिन निस्तारण किसी का नहीं हुआ। इस दौरान तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें