नौगढ़। बरबसपुर गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी। अपराह्न करीब 3 बजे बिजली गिरने से 17 वर्षीय हिना बानो की मौत हो गई। हिना अपने घर के आंगन में रखा सामान अंदर कर रही थीं, उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली सीधे आंगन में गिरी। इससे हिना गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजन हिना को नौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही चकरघट्टा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली गिरने से किशोरी की मौत हुई है। हिना अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटी थी।