फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेंटो टूटने से दो घंटे खड़ी रही देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पेंटो टूटने से रेलकर्मियों में खलबली मच गई। इस घटना के बाद वंदे भारत डेहरी ऑनसोन स्टेशन के समीप दो घंटे तक खड़ी रही। रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेंटों ठीक किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। रविवार को देवघर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन से देवघर के लिए रवाना हुई। डीआरएम उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रेलकर्मियों की टीम पेंटो टूटने के कारणों की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार को अप 22499 देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन से 11 मिनट की देरी से शाम 07:11 बजे खुली। ट्रेन सोन नगर रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी, तभी कोच संख्या सी-3 के ऊपर लगा पेंटो टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में ट्रैक बदलते समय तेज आवाज के साथ कोच में धुंआ भर गया। इसकी सूचना चालक को दी गई। इस बीच ट्रेन डेहरी ऑनसोन के स्टार्टर सिग्नल पर पहुंच गई। रात 20:01 बजे ट्रेन को रोक दिया गया। कंट्रोल की सूचना पर कर्षण विभाग के वरीय अनुभाग अभियंता आलोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कोच से पेंटो को हटाया। इसके बाद रात 22:00 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान कंट्रोल कार्यालय में उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार रेल परिचालन की निगरानी की जा रही थी। घटना के कारण रविवार को डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06:55 बजे के बजाय लगभग सात घंटे की देरी से दोपहर 01:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। डीआरएम उदय सिंह मीना ने खुद मंडल के सोननगर के समीप ओएचई निरीक्षण यान की छत पर सवार होकर एक घंटे तक पेंटो टूटने के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें