चंदौली। नगर में अटल सेतु के नीचे मंगलवार को रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
नगर के काशीराम आवास निवासी जिउत लाल सफाई का काम करता है। उसका बेटा किशन (16) मंगलवार को सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। वहां गुजर रहें लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद चंदौली मझवार जीआरपी चौकी इंचार्ज संतोष ओझा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।