फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खेत में काम कर रही महिला पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र धरदे गांव मंगलवार को खेत में काम कर रही महिला पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे महिला करंट की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणोें ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


बबुरी थाना क्षेत्र के धरदे गांव निवासी और श्याम बिहारी ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी (55) दोपहर में करीब 12 बजे खेत में सरसों की बुआई कर रही थी। इसी दौरान ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पाकर बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार काफी पुराना हैं और जर्जर हो गए हैं। आए दिन तार टूटकर गिरते हैं लेकिन विद्युत निगम लापरवाह बना हुआ है। कहा कि अगर तार नहीं बदले गए तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोट-
-महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। - अरविंद कुमार, एक्सईएन, विद्युत निगम

-
पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
पीडीडीयू नगर। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण पहले भी कई किसान जान गंवा चुके हैं। अक्टूबर 2024 में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नरैना गांव में खेत से सब्जी तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय मनीषा की मौत हो गई थी। 29 जनवरी 2023 बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में खेत में खाद डालते समय किसान प्रभु बियार जर्जर लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आई गया और उसकी मौत हो गई थी। 10 सितंबर 2022 बलुआ थाने के हुसेपुर गांव के किसान विजय सेन की खेत की सिंचाई के दौरान टूटकर गिरे तार से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। 5 जुलाई 2016 धीना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान बचाऊ यादव की मौत हो गई थी। 5 अक्टूबर 2015 चंदौली जिले के सकलडीहा थाना अंतर्गत पीथापुर गांव में अपने खेतों में काम कर रहे दो किसान मुन्ना राजभर और रामहित राजभर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए थे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें