फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टीईटी के मुद्दे पर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सपा  सांसद छोटेलाल खरवार को पत्रक सौंपते शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व अन्य शि
विज्ञापन
चकिया विकास खंड के शिक्षकों ने टीईटी के मुद्दे पर सपा सांसद छोटेलाल खरवार को उनके रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर रविवार की शाम पहुंचकर पत्रक दिया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय टेट अनिवार्य नहीं था अब यह थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक सांसद को सौंपते समय शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों में अनिवार्य टेट को चिंता है।
उन्होंने कहा कि देश के लाखों शिक्षकों का कहना है कि जब नियुक्ति हुई थी तो सभी ने पूरी अर्हता और मानक पूरा करके तब नियुक्ति पाए हैं, तो अब अनिवार्य टेट थोपा जाना सर्वथा गलत है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मैदान दिल्ली में एक बड़े धरने की इजाजत ली जा रही है।
दो बार अनुमति मिलने के पश्चात कैंसिल कर दी गई, इसको लेकर भी शिक्षकों में रोष है। पत्रक देने वालों में शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री बाबूलाल, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, ओमप्रकाश दुबे, कनक कांति मिश्रा, उपाध्यक्ष संदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें