नियामताबाद। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और एनसीटीई नियमों में संशोधन के लिए शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला महामंत्री उपेंद्र बहादुर सिंह ने किया । उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के निर्देशन में 22 से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का आह्वान किया गया है। इसी के तहत विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश शिक्षकों के हित में नहीं है। इससे लाखों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित होगा। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से 2017 की एनसीटीई नियमावली में संशोधन कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की। चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, शाहबाज आलम खान, राम प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध सिंह, रवि मिश्रा, संजयसिंह, संजय यादव, अनुराग सिंह, रजनीश सिंह आदि थे।