फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्यूशन पढ़ाने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

सार

दुलहीपुर के महादेवपुर गांव निवासी ट्यूशन शिक्षक शाबीर अहमद को तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल पर जाते समय टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई और चालक फरार हो गया। घटना से परिवार में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुलहीपुर। साइकिल से पड़ोस के गांव में ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक अरबी के शिक्षक को बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई अब्दुल रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी शाबीर अहमद (35) घर घर जाकर ट्यूशन पढ़ाते थे। रोज की भांति शाबीर साइकिल से बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे पड़ोस के गांव पथरा में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। हिलौनी गांव के जीओ टावर के समीप पीछे से आ रही वाहन ने साइकिल सवार अध्यापक को पीछे से रौंद दिया। वाहन के रौंदने से अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देख चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति के मौत की खबर सुनते ही पत्नी शबीना बानो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसे अपने साथ अपने चार बच्चों फरिया बानों, शाहिद अहमद, रोजी बानो, बाबू की परवरिश की चिंता सता रही है। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि हादसे में ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक की मौत हो गई है। परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी सलीम अहमद अपने बेटे शाबीर का निकाह 2009 में विहार कैमूर जिले के दुर्गावती में मंसूर आलम की दूसरी बेटी शबीना बानों से कराया था। शाबीर घर घर जाकर ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 2012 में पहली बेटी फरिया बानो के बाद तीन और बच्चे हुए। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शाबीर की पत्नी को पांचवें बच्चे की डीलेवरी होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें