पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर जनपद के शिक्षकों में शोक है। विभिन्न शिक्षक संगठन के लोगों ने सोमवार को सभा कर शिक्षक नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर में प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इस दौरान शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में फिरोज खान, योगेश सिंह, रविशेखर शर्मा, राजीव सिंह, डा.अशोक त्रिपाठी, अरूण कुमार, मैकमोहन आदि मौजूद रहे।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, सकलडीहा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. एसके लाल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्व. शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहते शिक्षकों को सदैव सम्मान और अधिकार प्राप्त हुआ है। सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि शिक्षकों को मिली उपलब्धियों में उनका विशेष योगदान रहा। अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर शिक्षक नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डा प्रमोद पांडेय, घनश्याम त्रिपाठी, कमलापति पांडेय, रविंद्र यादव, जेपी शर्मा, रामचंद्र शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, वंशराज, जेपी यादव, अशोक यादव, राजबली प्रसाद मौजूद रहे।
इलिया संवाददाताओं के अनुसार, सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने पूर्व एमएलसी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, राम प्रकाश राय, संजय सिंह चंदेल, राधेश्याम द्विवेदी, हृदयनारायण सिंह, जमुना यादव, रामअवतार मौजूद रहे।
बबुरी संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित अशोक इंटर कॉलेज में शोकसभा आयोजित कर ओमप्रकाश शर्मा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि अपने जीवन काल में स्व. शर्मा माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकारों के लिए संघर्षरत करते रहे। उनके निधन से शिक्षकों को गहरा आघात लगा है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह, बांके सिंह, अजय सिंह, ओमप्रकाश सोनिया, सुरेंद्र सिंह, पन्ना यादव मौजूद रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों व छात्रों ने शिक्षक नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह, रविंद्र प्रताप, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, अमरदेव सिंह, अभय प्रताप सिंह, मो.असलम आदि मौजूद रहे।