फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं एवं शिक्षकों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा (पंजीकृत) के शिक्षकों ने ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को प्रेषित किया।
धरने की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक गंगा प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुंवरजीत इलाहाबादी तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार और मंडल अध्यक्ष वाराणसी डॉ. दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीशचंद्र ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री कुंवरजीत इलाहाबादी ने शिक्षकों के तबादले की लंबित प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण करने की मांग कीधरने का संचालन महेंद्र कुमार, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, चंदौली ने किया।
विज्ञापन

धरने में हृदय राज कपूर, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, देवकुमार, रजनीकांत पुष्कर, कवीन्द्र कुमार, सरोज कुमार, सुरेंद्र राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें