फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सितंबर तक मतदाता सूची सही कर लें बीएलओ : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में सुधार के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने विकासखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को 29 सितंबर तक मतदाता सूची को सही करने का निर्देश दिया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सकलडीहा विकासखंड में 104, धानापुर में 118 और चहनिया में 108 बीएलओ तैनात हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है। बीते 19 अगस्त से लेकर 29 सितंबर तक मतदाता सूची में दाहरे और मृतक के नामों को हटाया जाना है। इसके अतिरिक्त एक परिवार के कई स्थानों पर नाम है जिन्हें एक गांव में किया जाना है। एसडीएम कुंदन ने बीएलओ से कहा कि 29 सितंबर तक मतदाता सूची पूर्ण कर तहसील मुख्यालय पर जमा करें। साथ ही बगैर राजनीतिक भावना से प्रेरित होकर निष्पक्षता से नए मतदाताओं का नाम जोड़ें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी विजय कुमार सिंह, बीईओ अवधेश राय, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें