नगर के अलीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तमाम अव्यवस्थाओं के खिलाफ महिला शिक्षकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
इस दौरान चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
महिला
शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री की ऊंचाई कम है। इससे आए दिन
आवारा लड़के स्कूल में पहुंच जाते हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित
हो रही है। इससे घंटों अफरा तफरी मची रही।
यही नहीं आए दिन ग्रामीण स्कूल
पहुंच कर गंदगी कर रहे हैं। कई बार इसकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों से
गुहार लगाई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से भी गुहार लगाई गई लेकिन
उन्होंने भी सहायता से हाथ खड़े कर दिए।
सभासद ने भी ध्यान नहीं दिया। इस
दौरान प्रधानाध्यापिका अफसाना बेगम, संगीता तिवारी, संध्या जायसवाल,
मधुलिका रंजन अनिता यादव, मीना देवी, लाखा देवी आदि रहे।