फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालन से किसानों की बढ़ेगी आय: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को मत्स्य विभाग की ओर सेे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किसानों को मछली पालन और उन्नत प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मत्स्य पालन करने वाले किसानों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि धान के कटोरे में मत्स्य पालन करने वाले किसानों के आय में बढ़ोत्तरी करने की अपार संभावना है। मैदानी इलाके के किसान तालाब में मछली पालन करने के साथ अन्य फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे। इसके अलावा जल संरक्षण अभियान को भी गिति मिलेगी। सहायक मत्स्य निदेशक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिले में मछली पालन करने वाले किसानों में तेजी से वृद्धि हुई है। मछली पालने वाले किसानों का विभाग की तरफ से नि:शुल्क बीमा कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि किसानों को मछली पालने के दौरान कुछ सावधानियों को बरतना होगा। तालाब में केवल उन्नत प्रजाति के मत्स्य बीज डाले ताकि इससे किसी प्रकार से वातावरण दूषित नहीं हो। इसके अलावा डा. डीके सिंह, रोहित आनंद पाठक, मोहित आनंद पाठक, श्वेतांग पाठक, उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा ने मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन और मत्स्य बीज उत्पादन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें