मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझाकर घर भेजा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के साथ चकिया थाने में इसकी शिकायत की। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने छात्राओं से पूछताछ की। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक राम अवतार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं तहरीर पर चकिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर कंपोजिट विद्यालय पचवनिया में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी की भी चर्चा बनी हुई है। जिसके कारण आरोप-प्रत्यारोप का दौर आरोप में बना हुआ है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सहायक अध्यापक के ऊपर की गई कार्रवाई के पूर्व निष्पक्षता पूर्वक जांच आवश्यक है।