सराफा व्यवसायी मुकेश खत्री की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर चिकित्सालय पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुकेश की पत्नी सुनीता देवी, मां दया देवी, पुत्र मृदुल और पुत्री श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को रोते देख वहां मौजूद लोग गमगीन हो गए। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे।