रेल राजस्व बढ़ाना, यात्रियों को सहूलियत प्रदान करना साथ ही अधिका से अधिक
लोगंों को टिकट लेकर चलने के प्रति जागरूकता प्रदान करना हमारी
प्राथमिकताओं में है।
आरक्षरण केन्द्र को टिकट दलालों से मुक्त रखा
जायेगा। पूर्व से चल रही कार्यो को समयावधि के भीतर पूरा करवाने का प्रयास
किया जायेगा।
यह कहना है मुगलसराय मंडल के नवनियुक्त वरीय मंडल वाणिज्य
प्रबंधक दयानंद का। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार
द्वारा यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को सरलता पूर्वक उनके तक
पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
पैसेंजर के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी
नहीं होगी । यात्रियों को चाहिए कि वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। रेलवे
राजस्व में वूद्वि होगी। कहा यात्री आरक्षित टिकट काउन्टर पर स्वयं आकर ले
दलालों के चक्कर में न फंसे। बिहार प्रांत के नवादा जिला निवासी दयानंद
दिल्ली यूनिर्वसिटी से राजनीति शास्त्र मे ंपरास्नातक है।
रेलवे में कई पदो
पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके है।
इसके पूर्व वे इसी पद पर धनबाद में
तैनात रहे। सोमवार को उन्होंने विधिवत डीआरएम कार्यालय में सीनियर डीसीएम
आशीष झा के स्थान पर पद ग्रहण किया था। मंगलवार को उन्होंने अपने कार्यालय
में कार्य आंरभ किया। इस दौरान मंडल के अधिकारियों के मिलने जुलने का क्रम
जारी रहा ।