फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रिपोर्ट जांची

Wed, 26 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमसुरेंद्र विक्रम व एसपी मुनिराज जी ने मंगलवार को तहसील सभागार में ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन हेतु बीएलओ द्वारा लोगों से लिए गए आपत्ति व अनापत्ति रिपोर्ट की जांच की।
विज्ञापन


 अधिकारियों ने लेखपालों को मतदाता सूची के कार्य में बीएलओ की मदद करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील का मुख्य फाटक बंद किया गया था।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को कड़ी चेतावनी देते हुए बीएलओ का सहयोग करने की हिदायत दी। कहा कि मतादाता सूची का कार्य हर हाल में निष्पक्ष रूप से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि बीएलओ को हर हाल में गांव में फर्जी नाम ढूंढकर मतदाता सूची से काटना है और गांवों के वास्तविक बाशिंदों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हैं।
विज्ञापन


डीएम ने मतदाता सूची को लेकर विवादस्पद गांवों में टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, बीडीओ व बीएलओ को दिया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, कोतवाल आनंद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें