फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 430 का लक्ष्य, 23 किसानोंं ने कराई सोलर सिंचाई पंप की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सोलर सिंचाई पंप लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। जिला कृषि विभाग को वर्ष 2025-26 में 430 सोलर पंप लगवाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है जिसमें अभी तक मात्र 13 किसानों सोलर पंप के लिए विभागीय पोर्टल पर बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

यह जानकारी उप कृषि निदेशक भीमसेन दी है। उन्होंने बताया कि जिले में दो एचपी, तीन एचपी, पांच एचपी, साढ़े सात एचपी व दस एचपी के सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध हैं। इनपर सरकार की ओर से 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
इच्छुक किसान पंप की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर कर सकते हैं। बताया कि बुकिंग के समय किसान को पांच हजार रुपये टोकर मनी के रूप में ऑनलाइन भुगतान करना होगा। शेष 40 प्रतिशत कृषक अंश चालान के माध्यम से या ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो एचपी के लिए चार इंच, तीन व पांच एचपी के लिए छह इंच, साढ़े सात व दस एचपी के लिए आठ इंच मोटी पाइप की बोरिंग कराना अनिवार्य है। इसके अलावा किसान का पंजीकरण भी होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें