फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शहर में कूड़ेदान क्षतिग्रस्त, खुले में फैल रहा कचरा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के नई सट्टी में क्षतिग्रस्त कूड़े दान में पड़े कूड़े में मुंह मारते गौवंश। संवाद
विज्ञापन
नगर में स्थित एलबीएस खरीद केंद्र के अलावा नई सट्टी समेत विभिन्न क्षेत्रों में वर्षेां पहले ईंट-सीमेंट से बना कूड़ादान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते वहां गंदगी फैली रहती है। उधर, छुट्टा पशु वहां कूड़ा फैला दे रहे हैं।
विज्ञापन

गंदगी और दुर्गंध के कारण आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मार्ग पर गड्ढा होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जा रही है। वहीं बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना रहा है।

नगर पालिका की ओर से जगह-जगह शहर में 20 से अधिक स्थानों पर कूड़ादान बनाया गया था। नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को विभिन्न माध्यमों से कूड़ेदान में डंप किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद वहां से गाड़ियों में भरकर कूड़ा डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता है। काफी पुराना होने व मरम्मत नहीं होने के कारण लाल बहादुर शास्त्री खरीद केंद्र , नई बस्ती, शाहकुटी, कालीमहाल आदि क्षेत्रों में बने कूड़ेदान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सबसे खतरनाक स्थिति नई सट्टी कूड़ेदान के पास की हो गई। कूड़ेदान के पास बड़ा सा गड्ढा हो गया है वहीं सड़क ऊंची होने के चलते कई बार बाइक सवारोंं के गिरने का खतरा भी बना रहता है। वहीं कूड़ेदान में जानवरों के मुंह मारने के चलते जाम की स्थिति भी बन जाती है।
लोगों ने इसके सही कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि नई सट्टी और एलबीएस क्रय विक्रय केंद्र में क्षतिग्रस्त कूड़ेदान की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं गड्ढे को भी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें