जिला टैंकर यूनियन अलीनगर की ओर से शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नियामताबाद और नगर स्थित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इसमें कुल दो सौ छात्राओं के बीच यूनियन के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कंबल वितरित किया।बीएसए पीसी यादव ने कहा कि टैंकर यूनियन के सदस्यों ने ठंड के मौसम में आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच कंबल वितरित करके एक पुनीत कार्य किया है।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि यूनियन के सदस्यों के इस सहयोग की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी विमलेश त्रिपाठी, मुकेश राय, इश्तेखार उपस्थित रहे।