फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वॉट व सर्विलांस टीम ने बरामद किए 75 गुमशुदा मोबाइल

विज्ञापन
चंदौली पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वॉट और सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से जिले के विभिन्न स्थानों से 75 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आदित्य लांग्हे ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। अपना खोया फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल ट्रेस करने में सीईआईआर पोर्टल काफी प्रभावी साबित हो रहा है। पोर्टल पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो जाती है। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैक कर मोबाइल बरामद कर लिया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें