फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे के बीच निकले भास्कर, सड़कों पर थमी रफ्तार

विज्ञापन
टांडाकला में छाया कोहरा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के बीच ग्रामीण अंचलों में कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह क्षेत्र में मौसम का पहला घना कुहासा छाया रहा। सुबह करीब साढ़े छह बजे तक पूरा इलाका धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कम दृश्यता के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह काम पर निकले मजदूरों, किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कोहरे के कारण दिक्कत हुई। हालांकि, साढ़े छह बजे के बाद सूर्य के दर्शन होने लगे। धूप निकलने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा, जिससे लोगों को राहत मिली। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। कोहरे की दस्तक के साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें