पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 19 जुलाई तक हावड़ा -नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पीडीडीयू जंक्शन, पटना, मोकामा, झाझा के रास्ते ट्रेन चलने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा हाेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04092 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 11 जून से 19 जुलाई तक हर बुधवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किउल, जमुई, झाझा होते हुए रात 21.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04091 स्पेशल 12 जून से 20 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन 01.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के एक, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के चार और तृतीय इकॉनमी वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच होंगे।